सरकारी चूक से आई आवास योजना की डबल किस्त हड़पने की फिराक में सभासद

छिबरामऊ: कन्नौज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आई डबल किस्त का पैसा वापस न करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।जिम्मेदार अफसर कार्यवाही की बात कह रहे है ।वही पैसा हड़पने बाला रसुखदार सभासद प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा है ।
सरकार द्वारा हर गरीब को पक्की छत पक्की छत मुहैया करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है।इसके तहत प्रत्येक चयनित पात्र को  250000 दिए जा रहे हैं जिसको लेकर कुछ गरीबों को न मिलने वाली कॉलोनी अब पैसे वाले ले रहे हैं ऐसा ही मामला एक प्रकाश पालिका खेत्र के वार्ड नंबर 23 चंद्रशेखर नगर मे सामने आया है।वर्ड के राजू पुत्र स्व0 सरफुद्दीन सिद्दीकी ने 2020 में अपनी कॉलोनी कराई थी जिसमें गलती से डेढ़ लाख रुपए की डबल किस्त उनके खाते में आ गई थी। यह किस्त वापस नहीं की गई ।अब राजू सिद्दीकी वार्ड नंबर 23 चंद्रशेखर नगर से सभासद है ।यह रकम अभी तक वापस नही की गई। जब सभासद राजू से जानकारी लेना चाहि तो वो स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया इधर-उधर की बात करते रहे इस मामले में ढूंढा कन्नौज जेई से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास डबल किस्त उनके खाते में पहुंच गई है उन्होंने अभी तक वापस नहीं की है ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर आरसी जारी की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *