त्रिपुलिया चौक पर नवाब बंगश वेलफेयर सोसायटी ने मनाया होली मिलन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवाब मोहम्मद बंगश वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। गंगा जमुना तहजीब के साथ त्रिपुलिया चौक पर होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। फर्रुखाबाद के सातवें शासक नवाब खादिम हुसैन खां शौकत जंग ने अपने शासनकाल 1814 ई0 में चौक पर लगने वाले मेले की शुरुआत की थी। नवाब बंगश वेलफेयर सोसायटी के द्वारा होली मिलन समारोह में गंगा जमुना तहजीव के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। नवाब काजिम हुसैन खां ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। इस मौके पर जवाहर सिंह गंगवार, कांगे्रस नेता अंकुर मिश्रा, विमल कटियार, चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, संजय गर्ग, मुफीद खां, जावेद हुसैन, शमीम अहमद खां, राजीव बाजपेयी, रिजवान अहमद ताज, मन्नान खां, अनीस अहमद खां, राकेश अग्रवाल, पप्पन मिया, वकार खां, प्रकाश द्विवेदी, मनमोहन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *