मस्जिदों में शांति व सद्भावना के साथ अदा की गयी जुमे की नमाज

थानाध्यक्ष फोर्स के साथ कस्बे में भ्रमणशील रहकर लेते रहे जायजा
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र की मस्जिदों में शांति व सद्भावना के साथ अदा की गई जुमे की नमाज। इस दौरान हर मस्जिद में पुलिस बल तैनात रहा और अपनी पैनी नजर गड़ाये रहा।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में शांति व सद्भावनापूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज अदा कर लोगों ने अल्लाह से देश में अमन चैन व शांति की दुआएं मांगीं। इस मौके पर थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी लगातार पुलिस बल के साथ सभी मुस्लिम ग्रामों में भ्रमण कर मुस्लिम धर्म गुरुओं से शांतिपूर्वक नमाज अदा करने की अपील करते रहे। वहीं थाना क्षेत्र के गांव जाफरनगर के नूरी मस्जिद में इमाम नजमुल कादरी तथा दूसरी मस्जिद जाफर नगर के इमाम हाफिज अकरम राजा खान ने पूरे गांव के लोगों के साथ शांति व सदभावनापूर्वक नमाज अदा कराई। इसी तरह से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चंदनी, सिरमौरा बांगर, नादी वीरपुर, सितवनपुर, भावना आदि कई गांव में शांति व सद्भावनापूर्वक जुमे की नमाज अदा करायी गयी तथा सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन चैन व शांति के लिए दुआएं कीं। इस मौके पर थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी, कस्बा इंचार्ज दरोगा गिरीश चंद्र, दरोगा हेमंत कुमार, दरोगा इंद्रजीत सिंह, दरोगा नरेश चंद्र, दरोगा अभिलाष सिंह, दरोगा इस्तर खान तथा समस्त थाने का पुलिस फोर्स पैदल इलाके में भ्रमणशील रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *