होली पर मुंबई के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक्ट्रेस सहित 4 अभिनेत्री मिलीं संदिग्ध हालत में

पूरे देश में  धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया तो वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम ने टीवी सीरियल में काम करने वाली एक्ट्रेस सहित 4 एक्ट्रेस का रेस्क्यू किया है। वहीं, पुलिस की टीम ने एक दलाल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि पवई इलाके के एक होटल में लंबे समय से देह व्यापार का घिनौना कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने होली के अवसर पर होटल 8 में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 4 एक्ट्रेस और एक दलाल को संदिग्ध हालत में पकड़ा है।अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को शहर के पवई इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को एक होटल से बचाया। पवई पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारी ने कहा कि विशिष्ट सूचना के बाद पुलिस ने होटल में जाल बिछाया और महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में श्याम सुंदर अरोड़ा नामक एक व्यक्ति को पकड़ा। साथ ही चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को बचा भी लिया।

होटल में जाल बिछाकर दलाल को पकड़ा

एक अधिकारी ने पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘विशिष्ट सूचना के बाद पुलिस ने होटल में जाल बिछाया और महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में श्याम सुंदर अरोड़ा नामक एक शख्स को पकड़ा। इस ऑपरेशन में चार संघर्षरत अभिनेत्रियों को बचाया गया।’ उन्होंने बताया कि जिन अभिनेत्रियों को बचाया गया है कि उनमें से एक ने हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति और उसके सहयोगी के खिलाफ पवई पुलिस स्टेशन में BNS और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *