डीएम ने बसेली गौशाला का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गोवंश आश्रय स्थल बसेली बढ़पुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गौशाला में साफ -सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। गौशाला में भूसा, दाना, का पर्याप्त भंडारण पाया गया। हरा चारा भी गौवंशो को दिया जा रहा था। डीएम ने निर्देशित किया कि गौशाला से सम्बद्ध भूमि पर अगली बार हरे चारे के साथ गेहूं भी बोया जाये। गेहूं कटाई का सीजन शुरू होने जा रहा है। भूसा का पर्याप्त भण्डारण कर लिया जाये। डीएम ने गौशाला की फेंसिग कराये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डी0सी0 मनरेगा, ए0डी0ओ पंचायत, डिप्टी सी0वी0ओं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *