श्रीराम चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ इंद्रभान विश्वकर्मा व व्यापारी नेता नंदकुमार गुप्ता नंदू के बीच चल रहे मामले में आया नया मोड़। समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।रामनगरी में व्यापारी नेता नंदकुमार गुप्ता नंदू और श्री राम चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ इंद्रभान विश्वकर्मा के बीच चल रहे मामले में अब नया मोड़ आ गया है।मामले में चिकित्सक डॉ विश्वकर्मा ने कोतवाली अयोध्या में व्यापारी नेता नंदकुमार गुप्ता नंदू व अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।पुलिस को दी गई तहरीर में डॉ विश्वकर्मा ने बताया है कि वे श्री राम चिकित्सालय में बतौर लोक सेवक एमडी पैथ चिकित्साधिकरी (एल-टू) के पद पर तैनात है।चिकत्सालय मे अपने पदीय दायित्वों का गम्भीरता से निर्वाहन करते है तथा उनके विरुध्द किसी प्रकार की लापरवाही अथवा पदीय दायित्वो के निर्वाहन के समबन्ध मे कोई शिकायत आज तक किसी भी व्यक्ति अथवा वरिष्ठ अधिकारियो को नही रही है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि विगत लगभग एक माह से नन्द कुमार गुप्ता उर्फ नन्दू उन्हें विभिन्न नम्बरो फोन कर तथा व्यक्तिगत रूप से अस्पताल मे सम्पर्क कर अवैध वसूली की मांग कर रहे है।अवैध वसूली की मांग पूर्ण न होने पर व्यापारी नेता नन्द ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने व धमकाने के उद्देश्य से व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार किया। उन्होंने बताया है कि उनके द्वारा इस दुष्प्रचार पर कोई कार्यवाही न करने पर व्यापारी नेता का मनोबल अत्याधिक बढ गया तथा आए दिन श्री राम अस्पताल अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ आकर व कभी कभी भेज कर जब वह पेशेन्ट देख रहे होते थे उनको सभी पेशेण्टो को हटाकर सरकारी कार्य मे बाधा डालने के साथ अभद्र व्यवहार करते थे।तहरीर में बताया गया है कि 21 मार्च को शाम 7.38 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया तथा फोन करने वाले ने अपना नाम संतोष बताते हुए कहा कि नन्द कुमार गुप्ता व पंकज गुप्ता द्वारा मांगे जा रहे चार-पांच लाख रुपया देकर मामला रफा-दफा कर लीजिए जिस पर उन्होंने किसी प्रकार की फिरौती देने से साफ मना कर दिया।फिरौती की मांग की आडियो रिकार्डिंग उनके मोबाइल मे संरक्षित है।उन्होंने बताया है बताया गया कि 22 मार्च को जब वह अपनी ओपीडी में बैठकर मरीज देख रहा था तो उनके मोवाइल नंबर पर एक अन्य मोबाइल नंबर से काल फोन आया तथा कहा गया कि नन्द गुप्ता से काल कर मामला रफा-दफा करिए।विपक्षियों द्वारा प्रार्थी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे मैसेज तथा अवैध वसूली की मांग के कारण वह मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान है तथा भ्रमाक्रान्त है कि प्रार्थी के साथ कभी कोई अप्रिय घटना कारित हो सकती है। फिलहाल चिकित्सक डॉ विश्वकर्मा की तहरीर पर कोतवाली अयोध्या में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
