उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चार बच्चों की हत्या करके पिता ने खुदकुशी कर ली. यह घटना पारिवारिक कलह के चलते हुई है. फॉरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं. मरने वाले बच्चों में 13, नौ और सात साल की लड़की, जबकि पांच साल का लड़का है। जानकारी के मुताबिक, पिता ने अपने चारों मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या की. इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस में शवों को कब्ज में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. 
चार बच्चों का काट दिया गला
जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर में युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेत दिया। इसके बाद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (सात) और बेटे ऋषभ (पांच) के साथ रहता था।

घर पर थे चारों बच्चे और राजीव
कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गई थी। राजीव की पत्नी कांति उर्फ कौशल्या का मायका गांव करतौली, थाना फतेहगंज पूर्वी में है। घर में राजीव और चारों बच्चे थे। राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। अंदर खून ही खून फैला था। चारपाई भी खून से सनी था। चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से काटे गए थे।

हत्या को अंजाम देने के बाद राजीव ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और उसका बाबा घर के बाहर सो रहा था. सुबह जब बाबा ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद किसी तरह से बाबा घर के अंदर पहुंचा और उसने वहां पर जो नजार देखा तो उसकी रूह कांप गई. वहां उसके चार पोते और पोती की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है.
