फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 20 मार्च को अभ्यर्थी सतवन्त कुमार पुत्र विश्राम प्रसाद निवासी ग्राम रकौली थाना सराय लखन सिंह जिला मऊ फर्जी डीवीपीएसटी लेटर लेकर डीवीपीएसटी कराने हेतु पुलिस लाइन फतेहगढ़ आये। भर्ती लिपिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा उक्त डीवीपीएसटी को चेक किया गया, तो अभिलेखों का कूटरचित होना पाया गया तथा उक्त अभ्यर्थी के डीवीपीएसटी के सम्बन्ध में भर्ती बोर्ड से भी कोई सूचना व पत्राचार प्राप्त नहीं हुआ था। जिस पर भर्ती लिपिक द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर कोतवाली फतेहगढ़ अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार द्वारा जांच की गयी। जांच से पाया गया कि जनार्दन त्रिपाठी व प्रिन्स कमल मिलकर लोगों से सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने हेतु रुपये लेते हैं तथा मुखनाथ लोगों को जनार्दन त्रिपाठी से मिलवाता है। जनार्दन त्रिपाठी लोगों से रुपये की बातचीत करता है तथा रुपये लेता है तथा प्रिन्स, कमल लोगों के फर्जी दस्तावेज तैयार करता है। सतवन्त कुमार द्वारा भी अपने फर्जी डीवीपीएसटी का लेटर इन्हीं से मिलकर तैयार करवाया गया था। जांचोपरान्त अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर भर्ती लिपिक के प्रार्थना पत्र पर मु0अ0सं0 74/2025 धारा 61 (2)/318/336/ 338/340 बी0एन0एस0 बनाम सतवन्त कुमार आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में नामजद वांछित अभियुक्तगण सतवन्त कुमार पुत्र विश्राम प्रसाद निवासी ग्राम रकौली थाना सराय लखन सिंह जिला मऊ, मुखनाथ पुत्र हरन निवासी करमपुर थाना घोसी जिला मऊ, जनार्दन त्रिपाठी पुत्र उमाकान्त त्रिपाठी निवासी मकान नं0 एन-१०/८२ए-२ ककर मत्ता थाना मंडुवाडीह जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी डीवीपीएसटी लेटर बनाने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
