पांच सौ वर्षों से लगता आ रहा है मेला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड कमालगंज के गांव गदनपुर देवराजपुर में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी चैत्र पंचमी पर मां अन्नपूर्णा देवी का हवन पूजन के साथ भक्तों ने पूर्जा अर्चना की। क्षेत्र में लगे मेले में क्षेत्रीय भक्तों के अलावा दूर दराज से भी भक्तों ने आकर माथा टेंका। मेले में लगे झूले आदि का बच्चों ने आनंद लिया।
मान्यता है कि करीब 500 वर्ष पहले कायस्थ परिवार में कैलाश नाथ के घर जन्मी पुत्री जिसका नाम नेमा देवी रखा गया। जब वह पांच साल की थी तो उसे सपना हुआ कि हमारे खेत में देवी की मूर्ती है। जब गांव वालों ने खुदाई की तो मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ती निकली, तभी से गदनपुर देवराजपुर में चैत्र की पंचमी को मेला लगता है। जिसमें दूर दूर से भक्त आकर पूजा अर्चना करते है तथा घन्टा चढ़ाकर मन्नते मागते है। ग्राम प्रधान की देखरेख में हर वर्ष मेला लगता है। बताया जाता है कि रात में नौटकी कार्यक्रम भी होता था, जो अब नहीं होता है। मेले की व्यवस्था प्रथान सूरज यादव, सेठ सुनील गुप्ता, भाजपा नेता राजीव कुमार गुप्ता, शिवनन्दन, रामलखन प्रजापति, भाजपा जिलामंत्री गुरूचरन आजाद, निर्जेश कुमार, विनय कुमार शाक्य, रोहित सक्सेना, पुजारी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार नन्दवंशी आदि ने संभाली। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
चैत्र पंचमी पर मां अन्नपूर्णा देवी के मेले में भक्तों की लगी भीड़
