पीडि़त ने एसपी से लेकर, ईओ व अन्य अधिकारियों को दिये शिकायती पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भूमाफियाओं द्वारा सरकारी भूमि का बैनामा करा लेने के संबंध में पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों से उपरोक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
पीडि़त ज्ञानप्रकाश वर्मा पुत्र स्व0 रामरतनलाल वर्मा मोहल्ला खडिय़ाई का निवासी है एवं श्री माधौराम ट्रस्ट सूफी खाँ एवं रकाबगंज कला का प्रबंधक ट्रस्टी है। विपक्षी प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 लालमन व उसकी पत्नी रानी गुप्ता निवासी मोहल्ला सूफी खाँ अत्यन्त चालाक किस्म के व्यक्ति हैं। उन्होंने श्री माधौराम ट्रस्ट सूफी खाँ की आराजी एवं पुलिस चौकी तिकोना की आराजी के साथ ही नगर पालिका परिषद की गली/सार्वजनिक आराजी को शामिल करते हुए एक बैनामा पंकज शाक्य, प्रदीप कुमार शाक्य पुत्रगण स्व0 प्यारेलाल व मीना कुमारी पत्नी स्व0 विजय कुमार निवासी मोहल्ला सूफी खाँ से उनकी 90.81 वर्ग मीटर आराजी का बैनामा कराते समय जानबूझकर 102.67 वर्ग मीटर आराजी का बैनामा दिनॉक 23.02.2023 को कराया और उसी के आधार पर वह श्री माधौराम ट्रस्ट की आराजी एवं पुलिस चौकी तिकोना की आराजी के साथ ही नगर पालिका परिषद की गली आराजी स्थित मोहल्ला सूफी खाँ को हड़पने के उद्देश्य से अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया है। जिसे मुक्त कराया जाना नितान्त आवश्यक है। पीडि़त ने इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद् को शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया। किन्तु विपक्षी अत्यन्त प्रभावशाली व्यक्ति होनें के कारण जाँच करने के सम्बन्ध में किए गए आदेश को प्रभाव में आने नहीं दे रहे है। जिसकी वजह से आज तक कोई जाँच पूर्ण रूप से नहीं हो सकी है, जबकि पीडि़त के पास सम्पूर्ण अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध हैं।
श्री माधौराम ट्रस्ट, पुलिस चौकी व नगर पालिका की भूमि पर दबंगों का कब्जा
