पति ने पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर व हाथ, पैर बांधकर पीटा

पीडि़ता पहुंची थाने, पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज किया मुकदमा
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। खाना न परोसने पर पति ने पत्नी के मुॅह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से मारापीटा। पीडि़त पत्नी ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मूसेपुर निवासी मधु शाक्य पत्नी अजीत शाक्य ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि मेरी शादी नवंबर 2024 में हुई थी। शुरूआत में तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही छोटी छोटी बातों के लेकर मेरा पति अजीत मेरे साथ मारपीट करने लगा। मेरी तबियत सही नहीं थी तो मैं अपने पति को खाना नहीं परोस पाई। बस इसी बात पर उसने मेरे मुँह में कपड़ा ठंूस दिया और हाथ पैर चारपाई से बांधकर बहुत मारा पीटा व गला भी दबाया। उसका आरोप था कि वह मुँह में कपड़ा इसलिए ठूंसता है कि जब वह मारे तो पड़ोसी उसकी चीख पुकार की आवाज नहीं सुन पाएं। पति की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर पत्नी का मेडीकल परीक्षण करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *