फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय झसी विकास क्षेत्र कमालगंज में सडक़ सुरक्षा और स्काउट/गाइड कार्यशाला का आयोजन हुआ। शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के अनुपालन में विद्यार्थियों में जागरूकता हेतु जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा और स्काउट मास्टर वैभव सोमवंशी ने सडक़ सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में सडक़ पर वाहनों से प्रतिदिन सडक़ दुर्घटनाएं लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। सभी को सडक़ पार करते समय रेड, ग्रीन और येलो सिग्नल को ध्यान में रखना चाहिए, दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए, कभी भी नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीटबेल्ट का प्रयोग करना चाहिए, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करना चाहिए स वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए, सडक़ पर यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो हमेशा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए, ओवर स्पीड में कभी वाहन नहीं चलाना चाहिए। सभी को सडक़ सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई। कक्षा 6, 7 और 8 में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को स्काउट गाइड से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण जैसे स्काउट और गाइड नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, सैल्यूट, बाया हाथ मिलाना आदि की बेसिक जानकारी जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा ने दी। तथा भविष्य में पीएम श्री विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों की मदद से स्काउट गाइड के विद्यार्थियों को 1 सेट यूनिफार्म उपलब्ध कराई जाएगी। बालचार योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देते हुए स्काउट और गाइड के विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचिन कुमार, सोमेश कुमार, संजीव कुमार, रवि द्विवेदी, विक्रांत और कु0 सोनम कटियार आदि ने मौजूद रहे।
उ0प्रा0वि0 झसी में बच्चों को दिलायी गई सडक़ सुरक्षा जागरुकता की शपथ
