डीएम ने गोवंश आश्रय स्थल खण्डौली का किया निरीक्षण

गुड़ खिलाकर की गौसेवा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गोवंश आश्रय स्थल खंडौली विकास क्षेत्र राजेपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गौशाला 283 गौवंश पाये गये। साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। गौशाला में भूसा, दाना का पर्याप्त भंडारण पाया गया। सभी गौवंश की ईयर टैगिंग हो गई है। सभी कर्मचारियों का मार्च तक का भुगतान हो गया है। गौशाला में सीसीटीवी कैमरे व इंटरनेट कनेक्शन लगाया गया है। डीएम ने निर्देशित किया कि कैमरे इस एंगल से लगाये जाये, जिसमें गौशाला के प्रवेश द्वार व गौवंश को दिये जाने वाला चारा दिखाई दे। जिससे यह पता चल सके कि उन्हें खाने में क्या दिया जा रहा है। गौशाला से सम्बद्ध 02 हैक्टेयर भूमि पर हरा चारा बोया जाये व अगली सीजन में गेहूँ भी बोया जाये। गेहूँ कटाई का सीजन शुरू हो गया है, भूसा का पर्याप्त भण्डारण कर लिया जाये। डीएम ने गौशाला में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने गौवंश को गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अमृतपुर व संबंधित अधिकारी मौजूद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *