फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ स्थित स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रही कानपुर जोन, कानपुर की अन्तर्जनपदीय पुलिस (पुरूष/महिला) कुश्ती क्लस्टर, कुश्ती, बॉक्सिंग, बाडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जनपद फतेहगढ़, कानपुर नगर, कन्नौज, औरेया, इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन, कानपुर देहात के महिला एवं पुरूष खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में निर्णायक मण्डल संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरूण यादव, विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, अथक पटेल, करन कुशवाहा, सचिन सिंह, प्रताप सिंह गंगवार, अरविन्द शर्मा, सत्यम मिश्रा, सुशान्त गुप्ता, चेतना कुमारी, निशा कुमारी ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।
पुरुष वर्ग कुश्ती फ्री स्टाइल में 65 से 70 किलो भार वर्ग में इटावा के शुभम सारन प्रथम व रवि कुमार द्वितीय रहे। 70 से 74 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर के अनुज चौधरी प्रथम व ललितपुर के सर्वेश कुमार द्वितीय रहे। 79 से 86 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर के राहुल प्रथम व फतेहगढ़ के अंकित कुमार द्वितीय रहे। 86 से 92 किलो भार वर्ग में जालौन के रामवीर सिंह प्रथम व औरैया के प्रदीप कुमार द्वितीय रहे। 92 से 97 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर के नीरज प्रथम व इटावा के गौरव माथुर द्वितीय रहे। 97 से 125 किलो भार वर्ग में इटावा के सुभाष चौधरी प्रथम व ललितपुर के वीरेन्द्र कुमार दुबे द्वितीय रहे। कुश्ती प्रोकोरोमन पुरुष वर्ग के 60 से 63 किलो भार वर्ग में ललिपुर के हरिश्चन्द्र यादव प्रथम व इटावा के रवी कुमार द्वितीय रहे। 63 से 67 किलो भार वर्ग में ललितपुर के मिलन कुमार प्रथम व विपिन कुमार द्वितीय रहे। 67 से 72 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर के अनुज चौधरी प्रथम व ललितपुर के अजय भदौरिया द्वितीय रहे। 72 से 77 किलो भार वर्ग में ललितपुर के हरिहर सिंह प्रथम व सर्वेश कुमार द्वितीय रहे। 72 से 82 किलो भार वर्ग में फतेहगढ़ के मनीपाल प्रथम व औरैया के जगदीश बघेल द्वितीय रहे। 82 से 87 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर के राहुल सिंह प्रथम व फतेहगढ़ के रोहिल शुक्ला द्वितीय रहे। 87 से 97 किलो भार वर्ग में ललितपुर के विकास प्रथम व जालैान के रामवीर सिंह द्वितीय रहे। 97 से 130 किलो भार वर्ग में ललितपुर के वीरेन्द्र कुमार दुबे प्रथम व इटावा के सुभाष चौधरी द्वितीय रहे। कुश्ती फ्री स्टाइल महिला वर्ग में 67 से 72 किलो भार वर्ग में ललितपुर की रंजना पाल प्रथम व नीरज संध्या द्वितीय रही। 72 से 76 किलो भार वर्ग में इटावा की ललिता यादव प्रथम व फतेहगढ़ की पूनम द्वितीय रही। बॉडी बिडिंग पुरुष वर्ग 70 से 75 किलो भार वर्ग में इटावा के शुभम सारन प्रथम, 80 से 85 किलो भार वर्ग में आकाश पवार प्रथम, 100 से 110 किलो भार वर्ग में विशाल चौधरी प्रथम, 110 प्लस में सुभाष चौधरी प्रथम रहे।
अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में इटावा का दबदबा
