मोमोज की दुकान में गैस सिलेंडर लींक होने से लगी आग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोमोज की दुकान में गैस सिलेंडर लींक होने से आग लग गयी। जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से समर्सिबल द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार रायपुर चौकी क्षेत्र के पुठरी मार्ग पर बजरिया निवासी अजीत सक्सेना पुत्र विशेश्वर दयाल सक्सेना लकड़ी का खोखा रखकर उस पर मोमोज बेचता है। शुक्रवार को करीब ९.४० बजे सिलेंडर लींक होने से अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर रायपुर चौकी इंचार्ज नरसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने समर्सिबल द्वारा आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुकानदार ने बताया कि आग से पूरा खोखा व उसमें रखा सामान भी पूरी तरह से जल गया। अजीत सक्सेना का कहना है कि वह मोमोज बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *