फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात सडक़ पर पेशाब करने गये युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी हालत बिगड़ गयी। उन्हें सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया। जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान करीब ६.३० बजे उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम चौरसिया मझोला निवासी चंद्रशेखर पुत्र हेतराम रात्रि करीब ९:३० बजे सडक़ पार करके पेेेशाब करने गया था, तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान करीब ५:३० बजे उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। मृतक की पत्नी सरस्वती ने बताया कि उसकी शादी करीब १३ वर्ष पूर्व हुई थी। पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थेे। मृतक के तीन बच्चे जिसमें बेटा आर्यन, राज तथा बेटी खुशबू है।
सडक़ पर लघुशंका करने गये युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
