वांछित महिला समेत तीन अभियुक्तगण गिरफ्तार

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना पुलिस ने महिला समेत वांछित तीन अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 15 अप्रैल को पीडि़ता की लिखित तहरीर के आधार पर पीडि़ता की पुत्री ने पारिवारिक विवाद व दहेज के लेनदेन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके संबंध में थाना अमृतपुर पर मु0अ0सं0 36/25 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डी.पी.एक्ट बनाम नीरज आदि 4 नफर समस्त निवासीगण ग्राम मोकुलपुर थाना अमृतपुर जनपद फतेहगढ़ पर पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण नीरज, रामरुप शाक्य उर्फ गुड्डू, अभियुक्ता सदासुखी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष मोनू शाक्य, उ0नि0 विमल कुमार, कांस्टेबिल शिवम कुमार, महिला कांस्टेबिल रचना सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *