दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक छह मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। बचाव का काम जारी है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत ढह गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है,
जबकि अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि घटना सुबह 3 बजे की है। 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई। उन्होंने बतया कि यह चार मंजिला इमारत थी।
#WATCH | Delhi: Mustafabad building collapse caught on camera.
As per Delhi Police, "Among the 10 people who were taken out, 4 succumbed. Rescue operations still underway"
(Source – local resident) https://t.co/lXyDvOpZ3q pic.twitter.com/NlknYWODRR
— ANI (@ANI) April 19, 2025
फिलहाल बचाव अभियान जारी है, 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि हमें सुबह एक मकान ढहने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं।
चार मंजिला पूरी इमारत ढही
दिल्ली के शक्ति विहार में मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। यह 4 मंजिला इमारत थी। जिसके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं इमारत गिरने की खबर मिलते ही डॉग स्क्वॉड, पुलिस और कई टीमें मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।
10 लोगों को बचाया गया
एक स्थानीय व्यक्ति की घर लगे सीसीटीवी कैमरे में गिरती इमारत की घटना दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
दिल्ली में अचानक बदला मौसम
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत ढह गई। जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान चल रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला था। शुक्रवार रात को भारी बारिश और आंधी-तूफान ने शहर के कई हिस्सों को प्रभावित किया।
#WATCH | Mustafabad building collapse | An eyewitness says, " Two men and two daughters-in-law stay here. The oldest daughter-in-law has three children, second daughter-in-law has three children…right now we don't know anything. They are nowhere to be seen" https://t.co/lXyDvOpZ3q pic.twitter.com/1dbstH6Vn3
— ANI (@ANI) April 19, 2025
