रहमानी गर्ल्स इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में मेधावी हुई सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाजी अख्तर हुसैन रहमानी  गर्ल्स इण्टर कॉलेज में 10वीं वार्षिकोत्वसव आयत बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल प्रार्थना से हुई। साथ ही बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें स्व्च्छता अभियान, पढ़ाई वाली कव्वाली और आनन्दी बाई आदि कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नोडल अधिकारी व श्रम विभाग के कोआर्डिनेटर सैय्यद रिजवान अली ने मौजूद रहे।
उन्होंने विद्यालय में पोजीशन होल्डर बच्चों को सम्मानित किया और उन्होंने अभिभावकों एवं बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाया। इसके साथ ही शिक्षा हासिल करने में समय का कितना महत्व है, इसके बारे में विस्तृत चर्चा की। स्वच्छ भारत अभियान पर बच्चों द्वारा नाटक प्रस्तुत किये गये। गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व को समझाया। इखलाक खान उर्फ मुंशी ने बताया कि शहर में उनके द्वारा आकाश इंस्टीट्यूट की फ्रेंचाइजी खोली गयी है। जिससे बच्चों को इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए अब उन्हे शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। डायरेक्टर एमएच सिद्दीकी ने मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर गंभीर चर्चा करते हुए बताया किस प्रकार बच्चे मोबाइल के एडिक्ट हो रहे है और किस तरह ज़्यादा मोबाइल के इस्तेमाल से बच्चों के अन्दर कैसी भयानक बीमारियों पैदा हो रही है। मोबाइल से कैसे छुटकारा पाया जाये, इस पर मौजूद अभिभावकों का उन्होंने मार्ग दर्शन किया। मैनेजर हाजी मुजफ़्फर हुसैन रहमानी ने सीनियर सेक्शन में स्कूल टॉपर रही कक्षा ७ की जोया खान को ट्राफी देकर सम्मानित किया। जूनियर सेक्शन में कक्षा ४ के सिफत अंजुम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने कहा जो भी बच्चे स्कूल में अच्छी पोजीशन लायेंगें। इसके बाद उन्हें आगे की पढ़ाई करने के लिए अगर कोचिंग की जरूरत पढ़ती है तो उसने उनकी मदद की जायेगी। अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की अपील की। छात्र-छात्राओं की एक दिन की अनुपस्थिति उनके लिए कितनी नुकसान दायक है और एक दिन की उपस्थिति उनके जीवन में कितना महत्व रखती है इस पर विस्तृत से समझाया। इस दौरान अनीस अहमद, मलिक बख्तियार खान, रफत हुसैन, असलम कुरैशी, वसीमुज्जमा खां, अनवर जमाल, तौसीफ , फैसल रईस, आकिल खान आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर प्रिंसिपल इरम खान, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं जैदी, रेहान खान, महविश खान एवं हिफ्ज़ा इस्लाम व इफस इमरान मौजूद रही। संचालन मिर्जा आकिब कादरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *