सम्पूर्ण समाधान दिवस में 14 समस्याओं का डीएम ने किया निस्तारण

विभिन्न विभागों से संबंधित 136  आये शिकायती प्रार्थना पत्र
ससमय निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा सम्पूर्ण सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त होने वाली शिकायतों का अधिकारी गुणवत्ता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण मे देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दूरदराज से आये फरियादियों कि समस्याओं को जिलाधिकारी ने सुना। साथ ही कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग पुलिस, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की कुल 136 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमे से 14 .का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर क्षेत्रीय विधायक डा0 सुरभि, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अरविन्द कुमार मिश्रा, डी0एफ0ओ0 प्रत्युष कटियार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अवनींद्र्र कुमार, कायमगंज उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लवकुमार मिश्रा, कम्पिल नगर पंचायत अधिशासी अधिशाषी अधिकारी अखलेश कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, सूचना प्रभारी अधिकारी ओमवीर सिंह, कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, कम्पिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य, शमसाबाद थानाध्यक्ष तरुण कुमार, नवावगंज थानाध्यक्ष विद्या सागर तिवारी, मेरापुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *