पत्नी बनी हैवान, पति को मौत के घाट उतारने की कोशिश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी ने पत्नी को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मरणासन अवस्था में उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम जैनापुर निवासी राजकुमार ४५ वर्ष पुत्र वीरेंद्र सिंह को उसकी पत्नी स्वेता ने किसी बात को लेकर जमकर लाठी-डंडों से पीटा। जिससे वह लहूलुहान होकर मरणासन की स्थिति में पहुंच गये। गम्भीर रुप से घायल राजकुमार को डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल के भतीजे ने बताया कि मेरी चाची स्वेता लगातार कई दिनों से चाचा के साथ मारपीट करती चली आ रही हैं। आज भी उन्होंने बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटा। फिलहाल घायल का लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *