संभल में भाजपा नेता के भाई की फैक्ट्री में चोरी किए गए वाहनों का अवैध कटान किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में चोरी की गाडिय़ों का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फैक्ट्री को सील कर दिया है।
संभल: जिले के कैला देवी थाना इलाके में पुलिस ने भाजपा नेता के भाई की स्क्रैप फैक्ट्री में छापेमारी की है। कई घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस को चोरी के वाहनों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता के भाई के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, कैला देवी थाना इलाके के चाचूनागल गांव के पास बीते शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि गांव सलेमपुर में स्कै्रप फैक्ट्री में चोरी की गाडिय़ों को लाकर अवैध रूप से कटान किया जा रहा है।् सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को मौके पर फैक्ट्री में कोई भी सीसीटीवी कैमरा लगा नहीं मिला।
भाजपा नेता के भाई की स्क्रैप फैक्ट्री में हो रहा था चोरी की गाडिय़ों का कटान
बीजेपी नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की स्कै्रप फैक्ट्री में चोरी की गाडिय़ों का अवैध कटान किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर फैक्ट्री में गोरखधंधा पकड़ा और मामला दर्ज कर लिया। भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की फैक्ट्री में चोरी किए वाहनों का कटान किया गया। पुलिस ने छापेमारी कर फैक्ट्री में भारी मात्रा में चोरी की गाडिय़ों का जखीरा पकड़ा और कपिल सिंघल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह फैक्ट्री संभल के केला देवी थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा के निकट स्थित है।
स्क्रैप से संबंधित नहीं कोई अभिलेख
पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री में सौंधन मोहम्मदपुर निवासी सुभाष सिंघल नाम का व्यक्ति मिला। इस दौरान पुलिस ने सुभाष से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने सुभाष सिंघल की मौजूदगी में फैक्ट्री में बने गोदाम में गाडिय़ों के स्कै्रप को चेक किया। तमाम छोटी एवं बड़ी गाडिय़ों के निकले हुए पार्ट भरे हुए मिले। इस मामले में कपिल सिंघल से फोन पर संपर्क कर फैक्ट्री में पड़े स्क्रैप के बारे में जानकारी की गई तो स्कै्रप से सम्बन्धित किसी अभिलेख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। जिसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री को बंद करा दिया है।
