जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, लैंडस्लाइड, बारी बारिश से तीन की मौत, हाइवे बंद

समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। शनिवार रात से ही जिले में भारी बारिश हो रही है। बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति के कारण रामबन जिले में हालात और खराब हो गए हैं। दो होटल, दुकानें और कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। लैंड स्लाइडिंग के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बंद है।

लैंडस्लाइड की वजह से जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद

जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है और इस वजह से वहां पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश, बादल फंटने और लैंडस्लाइड की वजह से जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हाइवे के दोनों तरफ यात्री फंसे हुए हैं। नेशनल हाइवे, किश्तवाड रोड और किश्तवाड सिन्थान टॉप रूट पूरी तरह से बंद हो गए हैं। लैंडस्लाइड से रामबन में 3 लोगों की मौत भी हो गई जबकि कई मकान तबाह हो गए।जम्मू-कश्मीर में आसमान से आई आफत, रामबन में बादल फटने से भारी तबाही, 3 की  मौत, 100 से ज्यादा लोग बचाए गए - Cloudburst wreaks havoc in Ramban Jammu  and Kashmir 3

100 से अधिक लोगों का कराया रेस्क्यू

केंद्र शासित प्रदेश के रामबन जिले के एक गांव में आज रविवार को भारी बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई जिसमें फंसे 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कराया गया।् उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया गया है।् अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की कई घटनाएं हुईं। इस वजह से यातायात को भी रोक देना पड़ा।Jammu Kashmir Cloudburst Video; Ramban Rainfall Landslide Tragedy |  Srinagar Highway | जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही: रामबन में बाढ़ और  भूस्खलन से 3 की मौत, 100 लोगों का ...

40 मकानों को पहुंचा नुकसान

अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन की घटना की वजह से धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण 40 के करीब मकानों को नुकसान पहुंचा और वे क्षतिग्रस्त हो गए।् अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने और लगातार बारिश के बीच पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे हुए 100 से अधिक लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया।जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, 3 लोगों की मौत; रामबन में लैंडस्लाइड के बाद कई  वाहन क्षतिग्रस्त

40 भेड़-बकरियां भी मरीं

बादल फटने के बाद बिजली गिरने से 40 बकरियां और भेड़ें भी मर गईं। बादल फटने के बाद पूरा इलाका जलमग्न हो गया। रियासी जिले में कई जगहों पर लैंड स्लाइडिंग भी हुई है। इसके चलते सडक़ों पर लंबा वाहनों का लंबा जाम लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *