समृद्धि न्यूज। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश, जो 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, की बंगलूरू में उनके घर में हत्या कर दी गई हैं। इस घटना में परिवार के किसी करीबी सदस्य के शामिल होने का शक है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या हो गई है। उनका शव उनके बेंगलुरु के के एचएसआर लेआउट स्थित आवास में खून से लथपथ मिला है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि खुद पूर्व डीजीपी की पत्नी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे ओम प्रकाश साल 2015 में राज्य के 38वें डीजी बने थे।
पत्नी हिरासत में, पूछताछ जारी
मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले आईपीएस ओमप्रकाश रिटायरमेंट के बाद यहां बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी पूर्व डीजीपी की पत्नी ने ही दी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी और इसी परेशानी की वजह से उसने अपने पति की हत्या को अंजाम दिया है। इस आशंका के मद्देनजर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
