अग्निपीडि़तों के बीच मसीहा बनकर पहुंचे डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव

पीडि़त परिवारों की जली नकदी के बदले दी आर्थिक सहायता
भोजन की करायी व्यवस्था, बोले किसी को भूखा नहीं सोने दूंगा
गंगापार के लोगों के हर दुख-दर्द में उनके साथ खड़ा हूँ, खड़ा रहूंगा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों विधानसभा अमृतपुर के ग्राम पंचायत गुडेरा में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से लगभग दस परिवारों की गृहस्थी का सामान सहित नगदी आदि जलकर राख हो गयी थी। इस घटना में एक बेटी के विवाह के लिए घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया था। इसकी जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने पीडि़तों के बीच पहुंचकर उनका दुख-दर्द बांटा। एक-एक कर पीडि़त बोडिन, रमेश, अशोक, रमनपाल, अमरीश, नन्हें, घुटई, धनदेवी, अमरपाल, रामसती सहित सभी पीडि़त परिवारों से मिले और उनका दुख दर्द जाना। सभी पीडि़त परिवारों को खाने-पीने सामग्री की व्यवस्था डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने मौके पर करायी और बोले गंगापार के लोग अपनी हर मुसीबत में हमें अपने साथ खड़ा पाये। हम हमेशा आप सबके साथ थे और बने रहेंगे। हमारे होते हुए कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोयेगा। इस दौरान अशोक कुमार ने डा0 जितेन्द्र सिंह यादव को बताया कि मेरी पुत्री खुशबू का विवाह 14 मई होना तय है। विवाह से संबंधित सामान लेकर रखा था, सामान के साथ-साथ 45 हजार रुपये की नगदी भी मेरी जल गयी। और चार बकरियों की जल जाने से मृत्यु हो गई तथा एक बच्चा भी झुलस गया था। जिसका उपचार होने के बाद चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया था। यह सुनकर डा0 जितेन्द्र सिंह यादव भावुक हो उठे और आर्थिक मदद अशोक कुमार को दी और अन्य सहयोग करने का भरोसा दिया। वहीं बोडिन ने बताया कि मेरी भी 4500 रुपये की नगदी जल गयी है डाक्टर साहब, उनको भी आर्थिक सहायता दी और बोले कि हम हमेशा आपके साथ हैं। जब भी जरुरत समझे हमारे दरवाजे आप सबके लिए हमेशा खुले हैं। डा0 जितेन्द्र सिंह यादव को अपने बीच देख पीडि़त भी भावुक हो उठे और बोले कि बहुत लोग देखे, लेकिन डा0 जितेन्द्र सिंह यादव जैसा इंसान अभी तक नहीं देखा। इस मौके पर अमैयापुर प्रधान शिवदेश यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, सतेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, निर्भान सिंह उर्फ बापू, रमनपाल, आदेश पाल, राजेश, वीर सिंह, दिनेंश, रामनिवास, अरविन्द अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *