1 मई को आगरा के एमडी कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपनी मांगों को लेकर विद्युत विभाग के संविदा कर्मी लम्बे समय से विरोध प्रदर्शन करते चले आ रहे है। इसी क्रम में रविवार को अपनी मांगे मनमाने के लिए 2 घंटे की विरोध सभा की गई। इस दौरान संगठन के महामंत्री विष्णु सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम अपनी मांगे मनवा कर रहेंगे, जो भी हमारी मांगे है वह जायज है। हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अभी तो दो घंटे की विरोध सभा कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को अगाह कर रहे है कि वह होश में आ जाये और जो भी हमारी मांग है उसे पूरा करें। भोलेपुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर के बाहर दो घंटे की सभा कर संगठन से जुड़े लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। संगठन की मुख्य मांग है कि विद्युत विभाग द्वारा जो कर्मचारियों की छटनी की जा रही है उसे तुरन्त रोक दिया जाये, अन्य मांगें शामिल है। संगठन ने आवाह्न किया है कि १ मई को आगरा स्थित एमडी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। दो घंटे की विरोध सभा में मुख्य रुप से उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संगठन मंत्री आर्यन सिंह, कार्यालय मंत्री वेदकांत, संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्र्मियों ने की विरोध सभा
