फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस लाइन सभागार फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह ने व्यापारी बंधु की बैठक ली। बैठक में व्यापारियों ने नगर की समस्याओं को रखा। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। जिस पर आश्वासन दिया गया कि नगर पालिका से बात कर कैमरा लगवाये जाने के कार्य को पूर्ण कराया जायेगा। संदेश अग्रवाल ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगने से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। नगर के तिराहे-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता है। पिछली बैठकों में भी प्रमुखता से इस बात को उठाया गया था। अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। इससे लगता है कि व्यापारी बंधु की बैठक में खानापूर्ति होती है और समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। अन्य व्यापारियों ने भी विचार रखे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, आकाश गुप्ता, अर्पण अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि ने समस्यायें रखी। इस मौके पर महिला व्यापार मण्डल की जिलाध्यक्ष सुजाता सिंह, गुड्डी बाथम, राजू गौतम आदि व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने नगर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की पुन: उठायी मांग
