तिलक लगाकर परिजनों ने पैरा कमांडो ट्रेनिंग के लिए भेजा अपना लाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा के जिला मंत्री गुरुचरन आजाद के पौत्र शिब्बीर गोलू पुत्र सर्वेश ठाकुर का पैरा कमाण्डो में चयन हो जाने पर सोमवार को परिजनों ने तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर उसे ट्रेनिंग के लिए रवाना किया।
थाना कमालगंज के ग्राम गदनपुर देवराजपुर निवासी भाजपा जिला मंत्री गुरुचरन आजाद के पौत्र शिब्बीर गोलू का बीते दिनों पैरा कमांडो में चयन हुआ था। जिससे परिजन काफी खुश है। सोमवार को शिब्बीर गोलू पैरा कमांडो की ट्रेनिंग के लिए रवाना हुआ तो परिजनों ने उसका तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर तथा आशीर्वाद देकर विदा किया। इस अवसर पर परिजनों के अलावा आसपास के लोग भी काफी खुश है कि हम सबके बीच रहने वाला बच्चे को देश की सेवा करने का मौका मिला। इस अवसर पर शिवम कुमार ठाकुर, राजकुमार कोटेदार, सुन्दरम सक्सेना, उमेश गुप्ता, रोहित कुमार शंखवार, निर्जेश कुमार शंखवार, गुड्डू शाक्य डीजे वाले, पवन श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, गगन राजा, छोटू अनमोल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *