समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सडक़ हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दुल्हन और दूल्हे सहित 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि बम्होरी ढाबे के पास वाली पुल पर हुआ। पिकअप ट्रैक्स पुलिया से टकराया और अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शहडोल में एक बारात गाड़ी के साथ दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। इस हादसे में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं। इन घायलों में करीब आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना उमरिया ग्राम के बहेराडोल में सोमवार की शाम का है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
27 लोग घायल
इस भीषण सडक़ दुर्घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, पुलिस के मुताबिक सोमवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे प्रेमलाल बैगा की बारात गाड़ा नकुनी से बहेराडोल वापस लौट रही थी।् जैसे ही बारातियों से भरी पिकअप देवलौद के पास पहुंची, अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते सडक़ पर पलट गई।् इस हादसे में पिकअप में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 27 लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
मरने वालों में दो साल की बच्ची भी शामिल
कार में दूल्हा दीपक चोपड़ा और दुल्हन संगीता चोपड़ा सवार थे। हादसे में दूल्हा-दुल्हन और एक युवक रवि खोलवाल गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए रायसेन जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हे भोपाल रेफर किया गया। मृतको में दूल्हे का भाई नरेंद्र चोपडा, तस्वी उर्फ चीनू, ड्राइवर सौरभ शर्मा, घायल रवि खोलवाल की पत्नी सरिता शामिल हैं। मृतक मासूम तस्वी 2 साल रवि खोलवाल की बेटी है। सभी इंदौर के चन्दननगर के निवासी हैं।
