दो अभियुक्तों को सोने की चेन सहित किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊदरवाजा पुलिस ने थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुई छिनौती की घटना के संबंध में थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0-109/2025 धारा-304 बी.एन.एस. से संबंधित अभियुक्तगण को 14 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
वादिनी ने थाना मऊदरवाजा पर तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 20.04.2025 की सुबह जब वह अपने घर पूरन नगला से अपने 7 माह के पुत्र की दवा लेने अपने भतीजे के साथ मोटर साइकिल से जा रही थी। जब वह हथियापुर पहुंची तो वहाँ से उसके पीछे सफेद कलर की अपाचे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति मोटर साइकिल के कभी आगे व कभी पीछे होने लगे। शक होने पर वादिनी व उसके भतीजे ने अपाचे मोटर साइकिल का नम्बर यू.पी.82एवी3316 नोट कर लिया और जैसे ही वादिनी रस्तोगी पेट्रोल पम्प कायमगंज बाईपास रोड से थोड़े पहले पहुंची, तभी पीछा कर रही अपाचे मोटर साइकिल पर सवार अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से झपट्टा मारकर वादिनी के गले से सोने की चैन छीन ली और झपट्टा मारने के बाद जसमई की तरफ भाग गये। उक्त तहरीरी सूचना पर थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 109/2025 धारा 304 बीएनएस बनाम अपाचे मो0नं0 यू.पी.82एवी3316 पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा जिनका नाम पता पूछा गया तो अपने नाम क्रमश: उमनवीर पुत्र दलवीर निवासी बुढऩपुर थाना मऊदरवाजा, स्मोद उर्फ यश पुत्र मनोज कुमार निवासी कूकपुरा थाना जैथरा जनपद एटा बताया। जिनकी जामा तलाशी से 01 चैन पीली धातु टूटी हुई व 02 मोबाइल फोन बरामद हुए तथा अपाचे मो0नं0 यू.पी.82एवी3316 के कोई वैध प्रपत्र उपलब्ध न कराने के कारण धारा 207 मो0वा0 अधि0 में सीज किया गया। अभियुक्तगण को अभियोग से सम्बन्धित घटना में छीने गये सामान व मो0सी0 के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
पुलिस ने छिनैती की घटना का 14 घंटे में किया खुलासा
