चचेरे भाई शिवम, सोनी गम्भीर रुप से घायल
फर्रुखाद, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर थाना राजेपुर क्षेत्र के जैनापुर में एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। पूर्णागिरि से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे परिवार की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 16 वर्षीय अक्षरा व राजकुमार (40) की मौत हो गयी।
जबकि चचेरे भाई शिवम, सोनी (20 ) गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सेंट्रल जेल निवासी पारस की बेटी दुर्गा का मुंडन संस्कार कराने पूरा परिवार पूर्णागिरि गया था। परिवार तीन बाइक और एक कार से गया था। सोमवार सुबह सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ॉ
तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत
