कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन पत्नी के साथ ससुराल में आए युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों चीत्कार मच गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना बागवाला के गांव नगला रंजीत निवासी 26 वर्षीय रामऔतार उर्फ मोनू पुत्र मुन्नालाल अपनी पत्नी करिश्मा पुत्री वेदपाल सिंह के साथ ससुराल कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव जिराऊ बीते दिन मेला देखने के लिए आया था। बताया गया कि मोनू बीती शाम से अचानक गायब हो गया। जिसकी ससुरालीजन तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। आज सुबह उसका शव गांव के ही पास सडक़ के किनारे शीशम के पेड़ पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। रामऔतार उर्फ मोनू की शादी 2 वर्ष पूर्व करिश्मा के साथ हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की व नमूने लिये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए़ भिजवाया है। जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जॉच में जुटी
