जम्मू। जम्मू पुलिस द्वारा पंजाब से लाए जा रहे वांछित अपराधी मुश्ताक अली उर्फ राज अली उर्फ बच्चू डॉन की मौत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हो गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी को जम्मू लाया जा रहा था, इसी दौरान उसने पुलिस पर अचानक हमला कर दिया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान किकरी मोड़, बाड़ी ब्राह्मण निवासी के रूप में की गई है। आरोपी कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और पंजाब से हिरासत में लिया गया था।पुलिस मुठभेड़ में मारे गए वांछित अपराधी मुश्ताक अली उर्फ राज अली उर्फ बच्चू डॉन का पोस्टमार्टम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से डॉक्टरों के एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जो पोस्टमार्टम प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है।
