दिल्ली में गर्मी मचाएगी तांडव, उत्तर से पूर्वोत्तर भारत व यूपी में भारी बारिश के आसार

समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली के साथ बारिश का क्रम जारी है। पूर्वोत्तर भारत में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान भी इन इलाकों के साथ ही निकोबार द्वीप समूह और पश्चिम, मध्य व दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
देश के अलग-अलग मैदानी इलाकों में तेज गर्मी सितम ढा रही है। हालांकि बीच-बीच में आंधी-बारिश भी हो रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। पहाड़ों पर बरसात हो रही है। हिमाचल प्रदेश में मई के महीने भी ठंड़ देखने को मिल रही है। यहां ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तपती गर्मी पडऩी शुरू हो चुकी है।् आज भी मौसम गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, वहीं कल से 17 मई तक प्रदेश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में 25 मई तक बारिश के आसार नहीं है।

पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी बारिश होने की संभावना

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 16 मई तक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 मई तक गरज, बिजली और तेज हवाएं के साथ व्यापक रूप से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 13 मई को मेघालय में वर्षा की मात्रा अत्यधिक रहने की संभावना है।

यूपी में आज हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। आज हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 38.40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की की संभावना है। मौसम विभाग की ओर बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 14 मई से प्रदेश में लू जैसे हालत बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *