फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात एक संदिग्ध युवक को ले जा रही पुलिस की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे सिपाही व आरोपी युवक गिर गया। इस दौरान आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पास में बने तालाब में कूद गया। सिपाही ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। रातभर आरोपी की पुलिस तलाश करती रही। मंगलवार सुबह पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
शक के आधार पर पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली कायमगंज में पुलिस रिजवान नामक युवक को अपने साथ बाइक से थाने ले जा रही थी। जैसे बाइक सवार सिपाही क्षेत्र के डुण्डीगढ़ी के पास पहुंचा, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे सिपाही व आरोपी युवक गिर गया। बाइक गिरते ही युवक पास में बने तालाब में कूद गया। सूचना पर घटना स्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस संदिग्ध आरोपी की रातभर तालाब के अंदर तलाश करती रही। पुलिस ने सुबह जेसीबी मंगाकर तालाब के अंदर संदिग्ध आरोपी की तलाश की। इस घटना से पुलिस महमके में हडक़ंप मच गया। सूचना पर सीओ कायमगंज, एसओजी टीम व भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को घर से हिरासत में लिया है।
मादक पदार्थों में पूछताछ की जानी थी: एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार ने बताया कि आरोपी रिजवान को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले जा रही थी। मादक पदार्थों में पूछताछ की जानी थी। कायमगंज प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि आरोपी रिजवान मदाक पदार्थों के कामों में लिप्त था।
