आपत्तिजनक स्थिति में मिलने से युवक के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली, मौत

कासगंज: कासगंज के पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक अंकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट्स में गोली मारी। प्रेम संबंध के पीछे युवक की हत्या बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, नरदोली निवासी 18 वर्षीय अंकुर पुत्र रामसेवक माली अपने घर से खाना खाकर सोमवार की शाम को तबेले में सोने की बात कहकर घर से गया था। सुबह उसका शव पड़ोस के खेत में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ ग्रामीणों ने देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।

प्राइवेट पार्ट भी मिला क्षतिग्रस्त

अंकुर का प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर गोली मारी थी। इसके अलावा, उसका चेहरा भी गोली से क्षत-विक्षत था।

युवती के परिजन ने दे रखी थी धमकी

मृतक के भाई राजीव ने बताया कि अंकुर का पड़ोस के गांव की एक युवती से दो साल से प्रेम संबंध था। लगभग एक साल पहले युवती के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। तब युवती के परिजनों ने गांव के पास अंकुर को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *