घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने जानकारी दी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तालाब में कूदकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस कर्मियों ने बड़ी राहत की सांस ली।
बीते रात्रि कोतवाली कायमगंज में पुलिस वीरपुर से मुखबिर की सूचना पर रिजवान का गिरफ्तार किया था। पुलिस युवक को अपने साथ बाइक से थाने ले जा रही थी। जैसे बाइक सवार सिपाही क्षेत्र के डुण्डीगढ़ी के पास पहुंची, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे सिपाही व आरोपी युवक गिर गया। बाइक गिरते ही आरोपी युवक पास में बने तालाब में कूद गया और फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जेसीबी से तालाब के अंदर खोजती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं लगी थी। बुधवार को क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने जानकरी दी कि आरोपी रिजवान को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी पर कार्यवाही की जायेगी। पूछताछ की जा रही है।
तालाब में कूद कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
