राजगढ़ मीरजापुर: क्षेत्र के कंपोजिट व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। 21 मई से 10 जून तक 3 सप्ताह चलने वाले इस समर कैम्प में प्रतिभागी छात्रों को व्यायाम और अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। शिक्षा मित्र और अनुदेशकों द्वारा छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे अपने कौशल और आत्मविश्वास में सुधार कर सकें। प्रतिदिन समर कैंप सुबह 7 बजे से 10 बजे तक गांव के विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। समर कैंप छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है। वे न केवल नए कौशल सीखेंगे, बल्कि अपने साथियों के साथ भी मेलजोल बढ़ाएंगे। इस कैम्प के माध्यम से छात्रों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने का मौका मिलेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार एवं ए0आर0पी0 अशोक कुमार सिंह ने बताया कि समर कैम्प का आयोजन छात्रों के लिए एक आवश्यक पहल है। शासन द्वारा छात्रों को गर्मी की छुट्टियों में उनके कौशल और आत्मविश्वास में सुधार लाने के लिए की जा रही पहल है।
राजगढ़ के 64 विद्यालयों में समर कैम्प का आयोजन छात्र और छात्राओं ने किया प्रतिभाग
