फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराधा श्याम शक्ति मंदिर लोहाई रोड पर त्रिदिवसीय अध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। डा0 शिवओम अम्बर ने तुलसीदास के महाकाव्य श्रीराम चरित मानस की प्रत्येक चौपाई को मानव कल्याण हेतु महामंत्र कहा है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास के कृतित्व एवं व्यक्तित्व में भारतीय संस्कृति में वेद पुराण, उपनिषदों के सार तत्व की विवेचना करते हुए कहा कि अध्यात्मिक वाणी महामंत्र का चिंतन, मंथन मनन करके सार तत्वों की व्याख्या प्रस्तुत की। चिंतन मनन के द्वारा सभी के जीवन में प्रदत्त आचरण विपत्ति संकट के समय प्रेरणा प्रदान करें। श्रीराम चरित मानस जो समय-समय पर समाजिक जीवन में प्रेरणा देता है। उन्होंने मानस जीवन के पांच सोपान में सुतीक्षण (अरण्यकाण्ड), हनुमान (किष्किंधा काण्ड), लक्ष्मण (अयोध्या काण्ड), भरत (अयोध्या काण्ड), विभीषण (सुंदरकाण्ड) से उनके समाजिक जीवन में निर्भरा भक्ति, हनुमान प्रभु प्राप्त का अधिष्ठान, लक्ष्मण की एक निष्ठता की सिद्धी, भरत लाल समय समर्पण, विभीषण के जीवन में संत के माध्यम से प्रभु श्रीराम की प्रति उन्मुखता के प्रसंगों का वर्णन किया। संगोष्ठी में डा0 हरिदत्त द्विवेदी, डा0 मनोज महरोत्रा, सुरेन्द्र सफ्फड़, हर्षित सिंगतिया, अरुण जालान ने मुख्य वक्ता का सम्मान किया। महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कथा का विराम हुआ। संचालन बृजकिशोर सिंह किशोर ने किया। बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
श्रीराम चरित मानस की प्रत्येक चौपाई मानव कल्याण का महामंत्र: डा0 शिवओम अम्बर
