समृद्धि न्यूज। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान में 242 यात्री सवार थे। विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। विमान रिहायशी इलाके में कै्रश हुआ। विमान में मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद एअर इंडिया ने हॉटलाइन नंबर जारी किया है।
गुजरात के अहमदाबाद में कै्रश हुए एयर इंडिया के विमान में सवार कुल 242 लोगों में कई विदेशी यात्री भी थे। प्लेन ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक वह हादसे का शिकार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंड 787-8 यात्री विमान कै्रश हो गया है। पीटीआई के मुताबिक, एयरपोर्ट से टेकऑफ होने के बाद प्लेन मेघाणी नगर इलाके में एक मेंटल हॉस्पिटल पर गिरा। इस प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 कू्र मेंबर्स और 230 यात्री थे।
VIDEO | Ahmedabad: Smoke seen emanating from airport premises. More details are awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)
(Source: Third Party) pic.twitter.com/qbO486KoEo
— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2025
एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बोइंग 787-8 दोपहर 13 बजकर 38 मिनट पर टेक ऑफ हुई थी। इसमें 242 यात्री थे, इनमें 12 कू्र के सदस्य थे, बाकी 230 यात्रियों में सर्वाधिक 169 भारतीय थे। 53 ब्रिटिश नागरिक थे, 1 यात्री कनाडा का था और 7 पुर्तगाली नागरिक थे। एयर इंडिया के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
#WATCH | Air India plane crashes in Ahmedabad; Thick smoke and dust emerge as an impact of the plane crash pic.twitter.com/JLPApIfPnU
— ANI (@ANI) June 12, 2025
एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हादसे के बाद एयर इंडिया की ओर से हेल्पलाइन जारी की गई है। एयर इंडिया की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 भी शुरू किया गया है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है और एयर इंडिया जांच कर रहे अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रही है।
बोइंग का था विमान
हादसे का शिकार हुआ विमान 11 साल पुराना था। इसका निर्माण अमेरिका की बोइंग कंपनी करती है। इस विमान में कई धातुओं का मिश्रण होता है। जिसके कारण इसका वजन बेहद कम होता है। इसी वजह से यह विमान लंबी दूरी की यात्राएं करने में सक्षम रहता है। इसके साथ ही इसकी ईंधन की खपत भी कम होती है। इसी वजह से दुनिया की हर बड़ी एयरलाइ इस विमान का इस्तेमाल करती है। इस विमान में आम तौर पर 200-300 यात्री बैठ सकते हैं और इसकी अधिकतम दूरी तय करने की सीमा 8,500 समुद्री मील तक है।
नागरिक उड्डयन मंत्री बोले. सभी एजेंसियां अलर्ट पर
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने विमान हादसे पर कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे की खबर से दुखी और हैरान हूं। हम अलर्ट पर हैं और मैं निजी तौर पर हालात की समीक्षा कर रहा हूं। सभी उड्डयन आपात एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समन्वय तरीके से और तेजी से कार्रवाई करें। बचाव टीमों को भी मौके पर भेजा गया है और चिकित्सा सुविधाओं को भी अलर्ट किया गया है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार लोगों और उनके परिजनों के प्रति हैं। राम मोहन नायडू ने बताया कि वे डीजीसीएए एएआई के शीर्ष अधिकारियों के संपर्क में हैं।
