अहमदाबाद: एअर इंडिया का प्लेन क्रैश में सवार थे पूर्व सीएम विजय रूपाणी

समृद्धि न्यूज। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटवीक एयरपोर्ट जा रही प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई है। इस प्लेन में कू्र मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे। हादसे के दृश्य काफी भयावह हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक, हादसा एक पेड़ से विमान के टकरा जाने से हुआ।
हालांकि, इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी मौजूद नहीं है। विमान में कुल 10 कू्र मेंबर के सवार होने की बात सामने आ रही है। विजय रुपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2016 से लेकर 2021 के बीच कुल दो कार्यकाल में वे गुजरात के सीएम की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। गुजरात के राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से वह विधायक चुने जाते रहे हैं।

लंदन में हैं पत्नी अंजलि

बताया जा रहा है कि रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी लंदन में हैं और माना जा रहा है कि पूर्व सीएम उन्हें वापस लाने के लिए ही रवाना हुए थे। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा ने बताया कि गुजरात विद्यापीठ में उनका एक प्रोग्राम था। वहां से लौटने के बाद जब वह लंच कर रहे थे तो उसी समय उन्होंने मैंने टीवी ऑन किया। इसी दौरान उहें अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट के कै्रश होने की खबर मिली। वह परेशान हो गए क्योंकि वह जानते थे कि रूपाणी इसी फ्लाइट से लंदन रवाना होने वाले थे। हालांकि उन्हें नहीं मालूम था कि वह इस फ्लाइट में हैं। उन्?होंने तुरंत टीवी ऑफ किया और गांधीनगर में उनके घर पहुंच गए।रूपाणी का सीट नंबर 2डी बताया जा रहा है।

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *