समृद्धि न्यूज। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया है। वो बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। प्लेन में कू्र मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। विजय रुपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2016 से लेकर 2021 के बीच दो बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। विमान हादसे पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह दुख की घड़ी है। हमारे पूर्व सीएम भी विमान में सवार थे। हम दुखी हैं और जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। गुजरात के अहमदाबाद में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वहीं इस प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। हादसे के दौरान विमान में पूर्व सीएम के अलावा 242 लोग सवार थे। क्रैश होने वाला विमान एयर इंडिया का बी787 था। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन कू्र सहित 242 लोग सवार थे।
#WATCH | On Air India plane crash, Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu Kinjarapu says, "We are going to do a fair & thorough investigation, and probe why this incident happened. We still have to find out the numbers."
"Very sad to know that (BJP leader) Vijay Rupani… pic.twitter.com/bpBJBbQlKr
— ANI (@ANI) June 12, 2025
अहमदाबाद: डॉक्टर्स हॉस्टल का नया वीडियो आया सामने
#WATCH | Ahmedabad Plane Crash | The latest visuals from the doctors' hostel, where the London-bound Air India flight crashed, show the extent of damage. pic.twitter.com/ANen44hwRJ
— ANI (@ANI) June 12, 2025
