यूपी बोर्ड के उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

टैबलेट व पुरुस्कार की धनराशि पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभगार में वर्ष 2025 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं पुरुस्कार धनराशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य मौजूद रहे। जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में जनपद में टॉप टेन 10 छात्र-छात्रओं को 21 हजार रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा, महामंत्री भाजपा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी व संबंधित मौजूद रहे। वर्ष 2025  की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जनपद स्तर पद प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में भव्या पटेल, चाहत सक्सेना, सृष्टि, निहारिका वर्मा, शिवांगी सक्सेना, दीपांशू, आराध्या राठौर, प्रशांत राजपूत, नागेन्द्र सिंह, प्रशांत सिंह व इंटरमीडिएट में अर्पित कुमार, वानी कटियार, श्खिा, सचिन गुप्ता, रमन, कशिश अवस्थी, रिया राजपूत, मोहम्मद फजल, रिशांत कटियार, संजना को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *