फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी/नियंत्रक/ नागरिक सुरक्षा की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा की आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाओं के समस्त समादेष्टा अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समादेष्टा अधिकारियों के नागरिक सुरक्षा सम्बन्धी दायित्वों से उन्हें अवगत कराने/अनुश्रवण हेतु आयोजित की गयी। समस्त अधिकारियों द्वारा परिचय के उपरान्त उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा कानपुर नगर शिवराज सिंह ने नागरिक सुरक्षा की आपातकालीन सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए उनकी आवश्यकता एवं उपयोगिता की कार्ययोजन्त्र का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में उपस्थित नागरिक सुरक्षा सेवाओं के समादेष्ठा अधिकारियों को सेवाओं से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियों दी गयीं तथा अपेक्षा की गयी कि समस्त विभागों के अधिकारियों को समन्यवय हेतु प्रशिक्षण आयोजित करायें। शिवराज सिंह ने बैठक में उपस्थित नागरिक सुरक्षा सेवाओं के समस्त कमांडिंग आफिसर्स को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया कि आपातकालीन परिस्थितियों में बहुत सी जन समस्यायें उत्पन्न हो जाती है, जिसे सामान्य करने में न केवल नागरिक सुरक्षा संगठन की भूमिका पर्याप्त होती हैं, बल्कि अन्य विभागों की सहभागिता भी आवश्यक होती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों के पदेन समादेष्टा अधिकारी बनाया गया हैं। इन पदाधिकारियों को किसी भी तरह की आपदा से निपटने हेतु उनकी सेवाओं के उत्तरदायित्वों के प्रति जानकारी दी गयी। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/नोडल द्वारा अपेक्षा की गयी कि जनपद के संभ्रांत नागरिक नागरिक सुरक्षा संगठन से जुडक़र नागरिक सुरक्षा के कार्यकलापों में अपना सहयोग कर राष्ट्रहित में अपना सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी/नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त सेवाओं के समादेष्ठा अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करें तथा प्रशिक्षण हेतु समय सारणी तैयार कर नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित करायें। समस्त समादेष्ठा अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि वह शासन की अपेक्षा के अनुरूप नागरिक सुरक्षा कार्यों में समन्वय एवं अनुश्रवण हेतु अपना समुचित सहयोग प्रदान करेगें। जिससे किसी भी आपदा के समय उनका उपयोग किया जा सके। बैठक में उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि अपने संस्थान में नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित करायें साथ ही औद्योगिक संस्थानों पर भी प्रशिक्षण का आयोजन करायें। समस्त सम्बन्धित विभाग कार्मिकों की सूची तैयार कर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0/ नोडल को उपलब्ध करायें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, एएमसी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, ई0ई0 जलकल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, इंसपेक्टर होमगार्ड, सहायक अभियन्ता, पी0डब्ल्यू0डी0, एस0एन0ए0ए जोन-2, ई0ई0 जलकल, टी0एस0 जोन, ए0जी0एम0 (प्रशासन एवं प्लानिंग) बीएसएनएल, चीफ वार्डेनए प्र0 डिप्टी चीफ वार्डेन, उपनियंत्रक, समस्त सहायक उपनियंत्रक आदि उपस्थित रहे।
नागरिक सुरक्षा विभाग के समस्त कमांडिंग आफिसर्स की बैठक सम्पन्न
