प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में सेवा सुशासन व योजनाओं की दी गई जानकारियां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मसेनी चौराहे स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, सांसद मुकेश राजपूत एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने धन्यवाद देते हुए संगठन की आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस प्रोफेशनल मीट में अधिवक्तागण, चिकित्सक एवं सामाजिक लोगों की भागीदारी रही। शिव महेश दुबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। इन 11 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है भारत की रक्षा ताकत को पूरी दुनिया ने देखा है। संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है वह घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का कार्य करें। विपक्षी दल षड्यंत्रकारी तरीके अपनाकर सरकार के किए हुए कार्यों पर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। सांसद मुकेश राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारत अमृत कल की ओर बढ़ गया है, जो कार्य 2014 से पहले किसी भी सरकार द्वारा नहीं किए गए वह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले 11 वर्षों में पूर्ण करके दिखाया है। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा भारत विकसित तभी होगा जब संगठित होगा। जो राजनीतिक दल सिर्फ जातिवाद और धर्मवाद पर काम कर रहे हैं ऐसे राजनीतिक दलों का भविष्य खतरे में आ गया है। जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन और सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियो की जानकारी को पहुंचाने का कार्य करें। संचालन अभिषेक बाथम ने किया। इस अवसर पर प्रांशु दत्त द्विवेदी, कुलदीप गंगवार, डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, सतपाल सिंह, डीएस राठौर, वीरेंद्र कठेरिया, सुनील रावत, जिला मंत्री गुरुचरन आजाद, ममता सक्सेना, धीरज शंखवार, रमला राठौर, प्रबल त्रिपाठी, अमरदीप दीक्षित, प्रभात अवस्थी, अतुल दीक्षित, गोपाल राठौर, रश्मि दुबे, बबीता पाठक, मुकेश गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र राजपूत, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *