बरामद किये गये 151 मोबाइल एसपी ने स्वामियों को सौंपे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस टीम द्वारा देश के विभिन्न राज्यों व विभिन्न जनपदों व जनपद के थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुमशुदगी से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्र जिन्हें सर्विलांस पर लगाकर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। सर्विलांस सेल द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपये बतायी गयी है, बरामद किये गये। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मोबाइल स्वामियों को सूचना देकर उन्हें बुलाया और मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिये। खोये हुए मोबाइल पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे खिल गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *