कानपुर: डीएम से तनातनी के बीच सीएमओ के ऑडियो वायरल

समृद्धि न्यूज। कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ0 हरिदत्त नेमी का वायरल ऑडियो का विवाद गहरा गया है। शनिवार को एक बैठक के दौरान डीएम ने सीएमओ को बैठक के बाहर कर दिया। डीएम ने कहा कि अगर ऑडियो आपका नहीं है तो किसने एआई का इस्तेमाल करके आपका ऑडियो बनाया। इसकी जांच करिए और एफआईआर दर्ज कराएं। इससे पहले डीएम ने कई मामलों में अनियमिताओं को देखते हुए शासन में पत्र भेजा था और सीएमओ को पद से हटाने की संस्तुति की थी। कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 हरिदत्त नेमी इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। उन पर डॉक्टरों के उत्पीडऩ, कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और शासनादेशों की अवहेलना जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामला इतना संगीन हो गया है कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र लिखकर डॉ0 नेमी को पद से हटाने की सिफारिश की है।
वायरल हुए ऑडियो में सीएमओ एक नहीं कई बार गाली-गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे ऑडियो में वह कर्मियों के साथ कमाई को लेकर बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। इसमें कर्मियों से पूछ रहे हैं कि कहां से पैसों का इंतजाम होगा। हालांकि सीएमओ ऐसे किसी वायरल ऑडियो में अपनी आवाज होने से इन्कार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *