यूपी/बिहार: यूपी-बिहार में अलग-अलग घटना में दस लोगों की मौत हो गयी। जिससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। बिहार के वैशाली जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर फोरलेन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक पिकअप वैन का अचानक टायर फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के परिजनों ने बताया कि वे सुबह से ही अस्पताल में मौजूद हैं, लेकिन कोई डॉक्टर उनकी बात नहीं सुन रहा है। न तो सही जानकारी दी जा रही है और न ही मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाला कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद है। इसी लापरवाही से नाराज होकर परिजनों ने मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकाल दिया और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
मृतकों में
- चंदेश्वर पासवान की पत्नी फूलमती देवी
- किशोरी राम के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार
- अरुण राम के 16 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार
- योगेंद्र भगत की 55 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी
- सुरेन पासवान के 18 वर्षीय पुत्र बादल कुमार
- भगवान माझी की पत्नी अहिला देवी शामिल
गंभीर रूप से घायल
- दिघवारा निवासी राजकुमार पंडित की पत्नी अंजू देवी
- राजू बैठ की पत्नी राधिका देवी,
- सरवन राम के पुत्र सोनू कुमार
- पंचूराम की पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी,
- रामबाबू राम के सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार
- मनोहर पासवान की पत्नी लालमुनी देवी,
- हरि पासवान की पत्नी कविता देवी
- 13 वर्षीय मधु कुमारी
- दुलन पासवान के पुत्र हिमांशु कुमार का नाम शामिल
वहीं महोबा में दुल्हन की विदाई के लिए जा रहे कार सवार की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। इस अचानक से हुए हादसे से पूरे परिवार में हलचल मच गई। घर में हाल ही में शादी की शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। चरखारी कोतवाली क्षेत्र के बगरौन गांव निवासी कुश कुमार की शादी हाल ही में श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननवारा गांव में संपन्न हुई थी। दूसरी विदा के लिए वधू पक्ष से दुल्हन को लाने जा रहे परिवार की मारुति इको वैन हादसे का शिकार हो गई। कुश कुमार का बड़ा भाई 32 वर्षीय उदयभान कुशवाहा, अपने परिवारजनों के साथ मारुति इको कार से ननवारा गांव जा रहा था, तभी ननौरा गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और इको वैन दोनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन खाई में जा गिरे। इस भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में मरने वालों में
इको वैन में सवार
दूल्हे के फुफेरे भाई, पचराहा निवासी 27 वर्षीय विनोद
वैन चालक बजरिया निवासी 32 वर्षीय रामपाल
बाइक सवार
मुढारी गांव निवासी चचेरे भाई 35 वर्षीय भरतलाल कुशवाहा,
18 वर्षीय अजय और 18 वर्षीय संजीव
हादसे में घायल
वैन सवार
उदयभान सहित उसकी 4 वर्षीय पुत्री मासूम खुशी, 11 वर्षीय भतीजा ऋषि उर्फ बलवीर और 10 वर्षीय भांजा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां मासूम खुशी की हालत बेहद गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
