खनन कर रहे ट्रैक्टर को सीओ ने पकड़ा, पुलिस कस्टडी से चालक लेकर फरार

सीओ की फटकार पर फिर पकडक़र थाने लाया गया, खनन अधिकारी ने किया सीज
पुलिस ने काटा चालान
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। अवैध खनन कर रहे  ट्रैक्टर ट्राली को पकडक़र क्षेत्राधिकारी ने पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस की लापरवाही समझे या मिलीभगत क्षेत्राधिकारी द्वारा पकड़ी गयी ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन करते पुन: पकड़े जाने पर खनन अधिकारी ने पुलिस की सूचना पर पहुंचकर उसे सीज कर दिया। खनन अधिकारी संजय प्रताप ने बताया कि मुझे पुलिस ने सूचना दी तब मैं पहुंचा।
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रजीपुर से क्षेत्राधिकार सीओ द्वारा अवैध खनन करके ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को मिट्टी खनन करते पकड़ा था और उसे कमालगंज पुलिस के सुपुर्द किया था। मामला खनन माफिया से जुड़ा होने के चलते शायद स्थानीय पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। क्षेत्र में चर्चा है कि थाने के बाहर खड़े ट्रैक्टर ट्राली को खनन माफिया का चालक निकाल ले गया और खुलेआम खनन शुरु कर दिया। क्षेत्र में चर्चा है कि बिना पुलिस को जानकारी होने के बाद भी आखिर ट्रैक्टर कैसे चला गया और क्षेत्र में खुलेआम खनन हो रहा है और उसकी जानकारी न हो ऐसा कैसे हो सकता है। ट्रैक्टर चले जाने की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गयी। मीडिया में आते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गये। क्षेत्राधिकारी की फटकार पर आनन-फानन में ट्रैक्टर को ढूंढा गया और चालक मिट्टी पलटकर फरार हो गया। सीओ की नाराजगी की बजह से पुलिस ने ट्रैक्टर में मिट्टी भरवाई और उसे थाने ले आयी। पुलिस की सूचना पर खनन अधिकारी संजय प्रताप ने पहुंचकर सीज कर दिया। पूछे जाने पर हमारे संवाददाता को बताया कि जो ट्रैक्टर पकड़ा गया है उसे मिट्टी खनन करने की उसकी परमीशन नहीं है। कुछ लोग दूसरों के नाम से सुता मिट्टी उठाने की परमीशन लेकर इसकी आड़ में खनन करते है। इसकी जांच पड़ताल करना परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है कि वाहन चालक के कागजात है या नहीं और ट्राली कृषि कार्य हेतु है या व्यापार करने के लिए है। वहीं थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि नियमों की अनदेखी के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली पर जुर्माना लगाया गया है। जब उनसे पूछा गया कि ट्रैक्टर ट्राली सीओ ने  पहले पकडक़र सौंपी थी तो इस पर कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। सूत्रों की माने तो जिस क्षेत्र में खनन वैध या अवैध हो रहा है हल्का इंचार्ज की जिम्मेदारी बनती है कि वह इसकी जांच करें कि उसके पास खनन की परमीशन है तो कितने की है, लेकिन एक दूसरे पर इशारा कर काम चल रहा है। हुसैनपुर नौखण्डा में भी खुलेआम मिट्टी का खनन हो रहा है। अब यह अलग बात है कि पुलिस और अधिकारियों को सडक़ पर दिखायी नहीं देते है। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि खनन की परमीशन थी, लेकिन उसकी अवधि 12 जून को समाप्त हो चुकी थी, उसके बाद भी वह कर रहा था और ट्रैक्टर ट्राली को पकडक़र चौकी के सुपुर्द करने की बात तो बतायी, लेकिन चौकी से ट्रैक्टर ट्राली चालक भगा ले गया। इस बात से वह मुकर गये और बोले कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया की खनन माफिया क़े मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जाएगी। जिससे पता चल सकेगा की कौन पुलिस कर्मी इसमें मिला है और उस पर करवाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *