उन्नाव,समृद्धि न्यूज। शहर के पीडी नगर स्थित विधायक आवास के पास सोमवार सुबह एक नहर में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।* पुलिस *आसपास के गांवों और इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है । सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी की जा रही है। विधायक आवास के बेहद करीब इस तरह शव मिलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
